Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मंत्री चंद्रिमा ने लगाया राजनीतिक चंदे का आरोप

आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा चुनाव, खेल, मेलों और परीक्षाओं जैसे सरकारी आयोजनों में भी उनसे बेगार कराई जाती है

21 Jan 2026

मंत्री चंद्रिमा ने लगाया राजनीतिक चंदे का आरोप

कोलकाता। अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य भवन के सामने डटी हजारों आशा कर्मियों के आंदोलन ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के एक विवादित बयान ने इस आग में घी डालने का काम किया है। मंत्री ने आंदोलनकारी महिलाओं पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए चंदा देने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद विपक्षी दलों और श्रमिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्वास्थ्य भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आशा कर्मियों को संबोधित करते हुए मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को ढाल बनाकर विपक्षी दल अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि आप लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए चंदा भी देते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि मैं नहीं करती, लेकिन चर्चा यही है। चंदा देना अपराध नहीं है, पर आपके नाम पर जो गंदी राजनीति हो रही है, उसे समझना होगा। राज्य सरकार ने आशा कर्मियों के लिए बहुत कुछ किया है, फिर भी विरोध केवल बंगाल सरकार का क्यों? केंद्र के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठती? मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता सजल घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य भवन के सामने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जो लोहे की बैरिकेडिंग खड़ी की है, वह सरकार के डर का प्रतीक है।

घोष ने चेतावनी दी कि जनता इस अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी और जल्द ही उन्हें सत्ता की इस दीवार के पीछे से बाहर खींच लाएगी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव अशोक दास ने आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरा। उन्होंने आशा कर्मियों की दयनीय स्थिति का खाका खींचते हुए बताया कि आशा कर्मियों को प्रतिमाह मात्र 5250 रूपये दिए जाते हैं, जबकि उनकी मांग इसे बढ़ाकर न्यूनतम 15,000 रूपये करने की है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर टीकाकरण तक, उन्हें रात के 2 बजे भी अस्पताल जाना पड़ता है। आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा चुनाव, खेल, मेलों और परीक्षाओं जैसे सरकारी आयोजनों में भी उनसे बेगार कराई जाती है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री चंद्रिमा ने लगाया राजनीतिक चंदे का आरोप
आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा चुनाव, खेल, मेलों और परीक्षाओं जैसे सरकारी आयोजनों में भी उनसे बेगार कराई जाती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News